Wednesday 8 February 2017

गम

क्यूँ  सहम जाता है तू छोटे से तूफ़ान आने पर। ...
क्यूँ डगमगा जाते है कदम जिंदगी में रुकाव आने पर..

आएं जो गम तो  हस कर गले लगा कर तो देख...
आँसुओं में अपनों के लिए मुस्कुरा कर तो देख। ..

चलेगी सारी दुनिया तेरे साथ हाथ मिलाकर। ..
जीत ले सारी  खुशियां तू ज़रा सा मुस्कुराकर। .. 

अगर फिर भी लगे गम तेरे गोद में ज्यादा दे दिए है। ..
उनके बारें में सोचना जिन्हें उसने माँ बाप ना दिए है। .

ना दिया है उन्हें कोई अपना। ..
ना पूरा हुआ कोई सपना। ...

जब आ जाये कोई मुसिबत उस दोस्त को याद करना। ..
बता कर पूरी बात सीखना कैसे उभरना। ..

मिलेगी नयी उड़ान जैसे पंछी को मिलती है। ..
गम के अंधेरो में उदासी कहाँ खिलती है।..

हुआ जो तू परेशान तो सब खत्म हो जायेगा गा। ..
गुस्से में तू ए इंसा कुछ सोच समझ ना पायेगा। ..

गलती कर एक बहुत बड़ी बाद में पछतायेगा। .
याद रखना ऐ मेरे दोस्त बीता पल वापिस न आएगा। ..

सोच  समझ कर फ़ैसला करना जब मन शांत हो जायेगा। ..
उस समय तुझे ऐ बन्दे सम्स्या का समाधान भी मिल जायेगा। ...

क्यूँ  सहम जाता है तू छोटे से तूफ़ान आने पर। ...
क्यूँ डगमगा जाते है कदम जिंदगी में रुकाव आने पर..

Wednesday 9 November 2016

अच्छे दिन

मोदी ने कल सबको हिला डाला। ...
500 -1000  का नोट ही बंद कर डाला ....

वो गिण रहे होंगे नोट रात को बैठ -2 कर। ...
जैसे गिनते है वोट नेता ऐंठ कर ...

शायद कुछ काला धन अब बंद हो जायेगा। ...
शायद अब भारत आज़ादी की साँस ले पायेगा...

क्या पता अब कोई किसी की बेटी दहेज़ के लिए नही जलायेगा। ..
अगर हमारे देश में काला धन बंद हो जायेगा ...

अब नही मांगेगा कोई टीचर पैसे पास कराने के। ...
अब पड़ेंगे घुसे उनको रिशवत खाने के....

गरीब नही मरेगा कोई ऑपेरेशन के पैसे ना होने पर। ..
फ़रेब नही करेगा कोई किसे के भोले होने पर...

हवा चली है फिर से इक क्रांति की आज भारत में। ....
अब होगा आज़ाद देश हमारा गुजरेंगी रातें राहत में....

मिला एक करारा ज़वाब जो नकली नोट बनाते है। ....
दुसरो को बना बेवकूफ़  ख़ुद खुशिया मनाते है .....

मोदी ने कल सबको हिला डाला। ...
500 -1000  का नोट ही बंद कर डाला ....
 


Tuesday 18 October 2016

प्यार

प्यार ये तो बस एक एहसास है । .. 
इससे बना हर रिश्ता कुछ खास है। ... 

आँखों से बातें जब होने लगती है। .. 
रातों से नींदें जब खोने लगती है। .. 

लफ्ज़ो की ज़रूरत तो उनको  होती है । ... 
जिनके दिल में कुछ खोट होती है। ... 

इश्क़ तो एक बँदगी है। ... 
जिसके बिना वीरान ये जिंदगी है। .. 

इसमें मिले तो दर्द भी मीठे लगते है। .. 
ऐसा तो सब लोग कहते है। .. 

एहसास होता है बारिश की बूंदों में उसका। .. 
सीने में दिल धड़कता है जिसका। ..  

हसीन लगती है दुनिया सारी। .. 
जैसे चढ़ि हो कोई ख़ुमारी। .... 

एक नज़र में ही कोई अपना हो जाता है। .. 
कभी कभी तो बिन देखे भी प्यार हो जाता है। .... 

प्यार ये तो बस एक एहसास है । .. 
इससे बना हर रिश्ता कुछ खास है। ..

 


Thursday 6 October 2016

बचपन

पल वो बहुत याद आते है  जब देखती हूँ  गलियों में  बच्चो को खेलते हुए....
आँखों में आंसू आ जाते है  जब देखती हूँ उनको मिट्टी को मेलते हुए। ..

दादी की कहानियां याद आती है ,बचपन की शैतानिया याद आती है। ..
टीचर की वो डांट याद आती है,माँ का वो दुलार याद आता है। ..

अपना ही बुना हुआ सँसार याद आता है..
और बस फिर ये पागल मन बचपन की यादों  में खीचा चला जाता है। ..

ना कोई फिक्र थी ,न किसी बात की टेंशन। ..
बस पागलो की तरह हसने पर मिल जाती थी अटेंशन। ..

मिल जाते दिन अगर वो वापिस तो हम झूम जाते। ...
नानी के घर जाते जाकर खूब मिठाई कहते...

पापा  को घोड़ा बनाते ,छुक छुक गाड़ी चलाते। ...
टीवी पर बस कॉर्टून देख अपना मन बहलाते। ...

काश हमें वो दिन बचपन के वापस ही मिल जाते। ....
हँसते गाते मौज़ मनाते सब  मिलकर शोर मचाते ..


Wednesday 5 October 2016

माँ

माँ वो तेरे आँचल का पलना मुझे झूला देना। .
माँ तेरे होटों  से वो लोरी मुझको ज़रा सुना देना। .. 

जब डोले मेरे कदम कहीं पे तेरा मुझे बचा लेना। .. 
तेरी  गोदी में सिर रख  फिर तेरा मुझे सुला देना। .. 

याद आता है वो हर पल जो तेरे साथ बिताया। .. 
याद आता है वो सब जो तूने  बचपन में सिखाया । ... 

काश  वो बीते पल कोई वापिस ला देना। ..
ताकि फिर से तू मुझे अपनी गोद में सुला दे माँ। .. 

ये बाहर  की दुनिया माँ मुझे समझ न आती है। .. 
बिन बात के दुनिया क्यों इतना  इतराती है। .....

पैसा गाड़ी बंगला ये तीन शब्द का ध्यान करे। .. 
रिशवत खोरी इतनी है ऐसे में क्या ज्ञान करे। ... 

रोज जलती है लाखों बेटिया दहेज़ की आग में। .... 
क्यों लिखे है इतने दुखड़े रब ने उसके भाग्य में। ..

वो बचपन की नादानियां कहीं छूट गयी है... 
वो नानी दादी की कहानियां कहीं छूट गयी है। .... 

फिर से मुझे तू चलना सीखा दे माँ। .. 
इस मतबली दुनिया से लड़ना सिख दे माँ। ..  

माँ वो तेरे आँचल का पलना मुझे झूला देना। .
माँ तेरे होटों  से वो लोरी मुझको ज़रा सुना देना। ..







  

मेरी पहली कविता

वो पहली बार गिरकर सम्भालना याद है तुम्हे? . 
वो पहली बार रोकर हँसना याद है तुम्हे?.. 

वो  पहले शब्द जो निकले मुँह से याद है तुम्हे? .. 
वो पहली बारिश में उसका मिलना याद है तुम्हे? ..
 
याद रहते है वो पल जो हमने ख़ुशी और गम में बिताएंगे होंगे। .. 
याद रहते ह वो पल जिसमे दिल घबराएं होंगे। .... 

पर वो ख़ुशी जो पहली बार किसी के आने की  होती है। ... 
वो पहले प्यार की बारिश कुछ और ही होती है....
 
मिलता तो बहुत कुछ बाद में भी है । ....
पर पहली बार की बात कुछ और ही होती है। ... 

है मेरा भी कुछ ऐसा ही हाल। .. 
शायद ये पहला पोस्ट कर जाये कुछ क़माल । ... 

याद रहे आपको  सालों साल। ... 
क्या पता मेरी कवितायेँ  भी बन जाये मिसाल। .......